Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज

Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सार पिपरौली बड़ागांव से गुरुवार को घर से लापता तीन वर्षीय मासूम शनिवार को बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से बरामद कर लिया गया। बच्चे की सुरक्षित वापसी से घरवालों ने राहत की सांस ली, पर दो दिनों तक बालक की गुमशुदगी को लेकर हर कोई चिंतित है।

जीआरपी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले बच्चे के बारे में घोषणा की गई। घोषणा के बाद बच्चे के घर का पता चला। इसके बाद जीआरपी के हेड कांस्टेबल अब्दुल हई और उभांव पुलिस ने एक्सार पिपरौली बड़ागांव निवासी पूर्व प्रधान अब्दुल रहमान को चौकी पर बुलाकर बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया।

उभांव थाना क्षेत्र के एक्सार पिपरौली बड़ागांव निवासी असलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उनका तीन वर्षीय पुत्र मो. फुजैल अहमद 11 दिसंबर की दोपहर लगभग एक बजे घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। उभांव पुलिस ने पिता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को रेलवे स्टेशन से बच्चे की बरामदगी ने इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। यह सवाल उठ रहे हैं कि लापता होने के बाद इन दो दिनों के दौरान मासूम कहां और किसके पास था, तथा वह रेलवे स्टेशन तक कैसे पहुंचा। बालक फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उभांव एसएचओ संजय शुक्ल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक टीम गठित की गई है, ताकि बच्चे के लापता होने और फिर रेलवे स्टेशन पर मिलने के पीछे की वास्तविक वजह का पता चल सकें।

यह भी पढ़े Ballia News : 27 दिसम्बर की छुट्टी को लेकर सस्पेंस में न रहे शिक्षक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस की धूम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज