Ballia News : परीक्षा देने के बहाने प्रेमी संग दुल्हन फरार, 10 दिन पहले हुई थी शादी

Ballia News : परीक्षा देने के बहाने प्रेमी संग दुल्हन फरार, 10 दिन पहले हुई थी शादी

बलिया : सिकंदरपुर क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गयी, वह भी परीक्षा देने के बहाने। यही नहीं, जाते-जाते दुल्हन लाखों के गहने भी समेट ले गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। 

इलाके के एक युवक की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ दो दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद दुल्हन खुशी-खुशी ससुराल पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान से उसे घर में प्रवेश कराया गया। सब कुछ ठीक था। गुरुवार को दुल्हन अपने पति के साथ दादर आश्रम स्थित श्रीबजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंची। परीक्षा शुरू होने से पहले उसने अपने पति से कहा कि आप घर चले जाइए, परीक्षा खत्म होने पर ले जाइएगा।

उसके कहने पर पति घर लौट गया, लेकिन यह ट्रिक दुल्हन का बहाना निकला। परीक्षा समाप्त होने पर पति कालेज पहुंचा तो पत्नी वहां नहीं मिली। पूछताछ के बाद पता चला कि वह परीक्षा देने आई ही नहीं थी। इसकी जानकारी होते ही पति और उसके परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के अनुसार दुल्हन घर से पिट्ठू बैग लेकर निकली थी। ननद के पूछने पर उसने कहा था कि परीक्षा की कापी-किताबें हैं, लेकिन बाद में पता चला कि बैग में उसके कपड़े, महत्वपूर्ण कागजात और घर के सामान थे।

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

आरोप है कि पूजा नवानगर स्थित एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज के ही एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप यह भी है कि दुल्हन अपने साथ ढाई से तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 25,000 रुपये नकद ले गई है। दूल्हे का परिवार सदमे में है। पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है। 

यह भी पढ़े बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह