Ballia News : सेफ्टी टैंक के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

Ballia News : सेफ्टी टैंक के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत

बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के दोपही गांव में रविवार देर शाम तीन वर्षीय बच्चे की सेफ्टी टैंक में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं, घर-परिवार में बालक की मौत से कोहराम मचा हुआ है।

 

IMG-20251108-WA0044

यह भी पढ़े अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

गांव निवासी पिंटू ठाकुर ने अपने घर के दरवाजे पर सेफ्टी टैंक का गड्ढा खुदवाया था। यह टैंक अधूरा था और इसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। रविवार शाम आर्यन खेलते हुए किसी समय इस टैंक में गिर गया। परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं हुई। आर्यन काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सेफ्टी टैंक की पानी मे आर्यन उतराया हुआ मिला। आर्यन अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। हल्दी थाना अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रविवार शाम को सेफ्टी टैंक में गिरने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया