बलिया : 49999 रुपए से अधिक लेकर जा रहे हैं तो रखें वैध दस्तावेज

बलिया : 49999 रुपए से अधिक लेकर जा रहे हैं तो रखें वैध दस्तावेज

बैरिया, बलिया : लोक सभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता में अगर आप 49999 रुपए से अधिक लेकर कहीं आ जा रहे हैं। उस पैसे का वैध दस्तावेज आपके पास होने आवश्यक है, अन्यथा वह पैसा आपको अनावश्यक परेशानी में डाल सकता है। पैसे को प्रशासन के तरफ से जब्त किया जा सकता है। धारा 144  भी लागू है। इसका भी पालन आवश्यक है।

निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम मे जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया कि 4 जून तक पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसमें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित धनराशि से अधिक लेकर चलने पर उस रुपए से संबंधित पासबुक, चेक बुक, बैंक डिटेल्स, पैसे कहां जाएंगे, किसके पास जाएंगे, क्यों जाएंगे ?

इसकी जानकारी आपको देना पड़ेगा। उसके लिए वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा वह पैसा जब्त किया जा सकता है। आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। उप जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क से लेकर नदी तक, रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेशन तक सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए कई टीमो का गठन किया गया है। ऐसी स्थिति में नियमों का पालन कर अनावश्यक परेशानी से आप बचें।

यह भी पढ़े प्यार में पागल तीन बेटियों की मां भांजे संग फरार, पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : वॉलीबॉल नेशनल खेलेंगे आशीष और शीतल, खूब मिल रही बधाई

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन