बलिया : मौत की राह चुन ली ससुराल आई आसमां, लाश के पास बिलखते रहे मासूम बच्चे

बलिया : मौत की राह चुन ली ससुराल आई आसमां, लाश के पास बिलखते रहे मासूम बच्चे

Ballia News : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जाम गांव में शनिवार की रात में टीनशेड के लोहे की पाइप के सहारे एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि जाम गांव निवासी इम्तियाज अहमद की बहू आसमां खातून (29) पत्नी अफरोज का कुछ दिनों से ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आसमां अपनी बड़ी बहन की ससुराल नागपुर चली गई थी। वहां नौ दिन रहने के बाद शनिवार की देर शाम उसकी बहन ने उसे जाम गांव ससुराल पहुंचा दिया।

यहां आने पर आसमां रात में घर की सीढ़ी के समीप टीनशेड में लोहे की पाइप में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक आसमां तीन मासूम बच्चों यानी दो बेटी व एक बेटा की मां है। अपनी मां की मौत पर तीनों बच्चे उसके लाश के पास रो रहे थे। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़े बलिया डीएम ने जांची Greenfield Expressway और एनएच-27बी की प्रगति, ठेकेदार पर FIR का निर्देश

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े दुःखद खबर : जिन्दगी की जंग हार गई बलिया बेसिक में तैनात शिक्षिका सिम्पल चौरसिया

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...