BALLIA BREAKING : तत्कालीन कोतवाल समेत 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR का आदेश 

BALLIA BREAKING : तत्कालीन कोतवाल समेत 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR का आदेश 

बलिया : कोर्ट के आदेश की अवहेलना, खाकी वर्दी का दुरूपयोग, अमानवीय व्यवहार व दबंगई के बल पर पत्नी को पति के घर से बाहर निकाल देने के मामले में विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) पीए एक्ट की अदालत ने तत्कालीन कोतवाल राकेश सिंह समेत 17 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। वादी पक्ष सरोज देवी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज राय हंस ने पैरवी की। मामला नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत काजीपुरा का है। 

वादी के मुताबिक, बीते दिनों न्यायालय के आदेश पर सरोज देवी अपने पति के घर काजीपुरा अपने बच्चियों के साथ रहने गई थी। आरोप है कि उस समय पुलिस ने उन्हें जातिसूचक गाली देते हुए जबरदस्ती पुलिसिया लाठी के बल पर उन्हें उनके पति के घर से बाहर निकाल दिया था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उस समय वादी सरोज देवी के साथ अमानवीय व्यवहार भी किया था। थक हार कर पीड़िता सरोज देवी पुन: न्यायालय के शरण में गई और तत्कालीन शहर कोतवाल राकेश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वादी पक्ष की तरफ से मनोज राय हंस ने तर्क प्रस्तुत किया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया