Ballia Breaking : प्रधान के घर में घुसकर दबंगई, मारपीट और धमकी, तोड़ी गाड़ियां

Ballia Breaking : प्रधान के घर में घुसकर दबंगई, मारपीट और धमकी, तोड़ी गाड़ियां

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में गुरूवार की देर रात प्रधान के घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं को गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दरवाजे पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रधान के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

प्रधान इरफान अहमद के भाई रिजवान अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव के रहने वाले नितिश पाण्डेय और अम्बरिश पाण्डेय उनके घर पर देर रात आये तथा दरवाजे पर खड़ी एक आल्टो कार और एक मोटरसाइकिल को बुरी तरह तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वह घर के अंदर घुस गए और घर में मौजूद महिलाओं को गाली गलौज दी। अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने महिलाओं को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय घर पर कोई भी पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। जिसका फायदा उठाकर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह