Ballia : बस के चक्कर में पलटी बाइक, दोस्तों को रौंदते हुए निकला टेम्पो ; युवक की मौत

Ballia : बस के चक्कर में पलटी बाइक, दोस्तों को रौंदते हुए निकला टेम्पो ; युवक की मौत

बलिया : रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर गांव के पास बुधवार की शाम बस से ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच, सामने से आ रहा टेम्पो ने दोनों युवकों को चपेट में ले लिया। घायल युवकों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन एक युवक की मौत रास्ते में ही हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर निवासी राजेश पांडेय (40) रसड़ा के मंदा गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में गये थे। वहां से गांव आने के लिए वाराणसी से रतसर होकर पचखोरा तक चलने वाली बस पकड़ने के लिए रसड़ा पहुंचे तो बस निकल चुकी थी। इस दौरान राजेश बस को पकड़ने के लिए रसड़ा कस्बा के सोनईडीह निवासी अपने दोस्त मुन्ना राजभर (32) को मोबाइल से फोन करके बुलाया।

मुन्ना अपनी बाइक से राजेश को बस पकड़वाने के लिए चल दिया। माधोपुर गांव के पास बाइक सवार बस को रोकवाने के लिए ओवरटेक करके आगे निकलने के प्रयास में थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों घायलावस्था में खुद को संभालते, तब तक सामने से तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी रसड़ा से परिजन व रिश्तेदार उन्हें इलाज के लिए मऊ लेकर जा रहे थे, लेकिन रतसर निवासी राजेश पांडे की रास्ते में मौत हो गई। मुन्ना को मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित