बैरिया तहसील बार एसोसिएशन : उमेश सिंह अध्यक्ष, मिथिलेश सिंह उपाध्यक्ष ; महामंत्री बनें विनय सिंह

बैरिया तहसील बार एसोसिएशन : उमेश सिंह अध्यक्ष, मिथिलेश सिंह उपाध्यक्ष ; महामंत्री बनें विनय सिंह

बैरिया, बलिया : बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के शनिवार को हुए चुनाव में अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह ने एक मत से अधिवक्ता राकेश मिश्रा को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मिथिलेश कुमार सिंह ने हरिशंकर प्रसाद को दो मतों से हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज किया। महामंत्री पद पर बृजेश सिंह को हराकर विनय कुमार सिंह निर्वाचित हुए।

 

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता गौरी शंकर पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता दुर्गेश पांडे ने बताया कि कुल 85 मतों में उमेश सिंह को 30 मत मिले। जबकि राकेश मिश्रा को 29 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिंह को 40 मत मिले। जबकि अधिवक्ता हरिशंकर प्रसाद को 38 मत मिले। मिथिलेश कुमार सिंह दो मतों से जीते। महामंत्री पद के के लिए विनय सिंह को 44 मत मिले।बृजेश सिंह को 36 मत मिले।

यह भी पढ़े बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन

 

इस तरह विनय कुमार सिंह आठ मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष ददन यादव, संयुक्त के मंत्री कृष्णा यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष विजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष जगमोहन तिवारी, आय व्यय निरीक्षक कर्मवीर तिवारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। कार्यकारी के सदस्य के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं दाखिल किया था। बाद में उन्हें मनोनीत किया जाएगा। कुल 85 अधिवक्ताओं में से 81 ने किया मताधिकार का प्रयोग।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित