असाधारण क्षमता वाले व्यक्ति थे बाबा साहब

असाधारण क्षमता वाले व्यक्ति थे बाबा साहब

बलिया : 'बाबा साहब बचपन से ही दृढ़ संकल्प एवं असाधारण क्षमताओं वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने प्रयासों से समकालीन लोगों को ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को भी अन्याय और शोषण से मुक्ति की राह दिखाई।' यह बात अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कुंवर सिंह इण्टरमीडिएट कालेज में आयोजित गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ. बालचंद राम ने कही।

गोष्ठी का शुभारंभ बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। गणित के कवि हृदय शिक्षक डॉ सुभाषचंद्र सिंह ने अपने काव्यात्मक संबोधन में जहां बाबासाहेब की तेजस्विता का बखान किया, वहीं अनुज सिंह ने उन्हें बाधाओं के गर्त से निकलकर उपलब्धियों का शिखर छूने वाला महापुरुष बताया।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ कवि डॉ. शशि प्रेमदेव ने कहा कि वर्तमान समय में सबको अवसर की समानता प्राप्त है। आज शोषण और भेदभाव के कारण नहीं, बल्कि आलस्य, अदूरदर्शिता और नासमझी के चलते लोग गरीबी और पिछड़ेपन का शिकार होते हैं।

इस अवसर पर अध्यापक मंडल के संयोजक राजेश चंद सिंह, प्रेम शंकर राय,रंजन कुमार, अनिल कुमार सिंह, विशाल सिंह, शैलेश कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवि वर्मा, डॉ. संगीता चतुर्वेदी, पल्लवी कुमारी, पंकज यादव, नन्दन कुमार, अंगद कुमार, शोभा सिंह, सपना सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव सिंह, रंजीत कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, मनोज कुमार यादव आदि  उपस्थित रहे। अंत में शिक्षकों और कर्मचारियों ने जालियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को याद करते हुए उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।

यह भी पढ़े वेतन-बोनस की मांग को लेकर बलिया नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग