सैन्य अफसर बनकर अतुल सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान, चहुओर खुशी की लहर

सैन्य अफसर बनकर अतुल सिंह ने बढ़ाया बलिया का मान, चहुओर खुशी की लहर

बलिया : नगर के बेदुआ मोहल्ले के प्रतिभावान युवा अतुल सिंह के इण्डियन कोस्ट गार्ड (नेवी) में सहायक कमान्डेंट के पद पर चयनित होने की खबर सुनकर उनके पड़ोसियों एवं अन्य परिचितों ने प्रसन्नता जाहिर की है। बताते चलें कि अतुल सिंह के पिता कृष्ण मोहन सिंह प्रयागराज उच्च न्यायालय में एडवोकेट तथा माँ श्रीमती रेखा सिंह गृहणी हैं। उन्होंने प्रयागराज स्थित महर्षि विद्या मन्दिर से उच्च अंकों के साथ इण्टर तथा प्रयागराज विश्वविद्यालय से गणित, भौतिकी और कम्प्यूटर विषय लेकर स्नातक किया है।

बचपन से ही सैन्य अफसर बनने के अभिलाषी अतुल एनसीसी के 'सी सर्टिफिकेट' होल्डर होने के साथ-साथ, विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम के भी सदस्य रहे हैं।पढ़ने और खेलने के अलावा संगीत सुनना तथा आनलाइन अखबार पढ़ना उनकी हावी रही है। वे अपनी सफलता का श्रेय सोशल मीडिया से दूर रहकर अपनी गहन तैयारी तथा माता-पिता और अपने शुभचिन्तकों के आशीर्वाद को देते हैं।

अतुल को बचपन से जानने वाले उनके पड़ोसी साहित्यकार शशि प्रेमदेव ने बताया कि अतुल के दादा, ताऊ तथा नाना भी सेना में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के लड़के की इस स्वर्णिम सफलता पर एडवोकेट अमर देव सिंह, एसपी सिंह, भोलानाथ राय, पूर्व सभासद हरिशंकर राय, गिरिजा शंकर राय, भगवती राय, काली मर्दन सिंह, विजयंत ठाकुर आदि ने उनके परिजनों को बधाइयाँ देते हुए उम्मीद जताई है कि अतुल की उपलब्धि जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगी।

यह भी पढ़े बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित