बलिया : भाजपा किसान मोर्चा का अन्नदाता सम्मेलन, परिवहन मंत्री ने की यह अपील

बलिया : भाजपा किसान मोर्चा का अन्नदाता सम्मेलन, परिवहन मंत्री ने की यह अपील

बलिया : बैरिया स्थित विधानसभा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के तत्वाधान में अन्नदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय एवं उनकी पूरी टीम दिन-रात जुटी थी।

मुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, परंपरागत कृषि विकास योजना, नीम कोटेड यूरिया, साइड हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद आदि योजनाओं के साथ साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ड्रीम प्रोजेक्ट किसान सम्मान निधि पर विस्तार से चर्चा किया।

कहा कि कैसे देश में करोड़ों किसान परिवार को ₹6000 प्रति वर्ष सीधे उनके खातों में दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि बलिया लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर को विजयी बनाकर एक बार पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए। सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, किसान नेता विजय सिंह, विधानसभा प्रभारी अनूप चौबे आदि ने संबोधित किया।

यह भी पढ़े बलिया ने खो दिया आज़ादी की लड़ाई का आखिरी साक्षी, नहीं रहे सेनानी रामविचार पाण्डेय

जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह के साथ किया। स्वागत में किसान मोर्चा जनपद इकाई टीम के जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला संगठन मंत्री एवं सभी मंडलों के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष संतोष पांडे ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े बलिया में वेतन के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ का बड़ा फैसला

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के महामंत्री मंगल सिंह, जिला मंत्री अनिल पांडे, जिला कार्य समिति सदस्य ध्वजाधारी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण मिश्रा, मंडल अध्यक्ष बैरिया रविंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेमनपुर अखिलेश राय, मंडल अध्यक्ष बेलहरी संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष मुरली छपरा शिवनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष छाता राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गडवार विनोद, मंडल अध्यक्ष सोहाव संतोष सिंह, महामंत्री सोहाव संजय सिंह, महामंत्री बेलहरी ज्ञानेंद्र सिंह, किसान नेत्री नीतू सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ ओझा ने किया।

 

Post Comments

Comments

Latest News

10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत मऊ-पिपरीडीह-दुल्लहपुर एवं मऊ-खुरहट खण्ड के मध्य में पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग...
आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज