मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

बलिया : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती में पैरेंट ओरिएंटेशन (Parent Orientation) का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें माता-पिता को स्कूल की नीतियों, पाठ्यक्रम, गतिविधियों और शैक्षणिक लक्ष्यों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के जरिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच न सिर्फ एक मजबूत समझ और सहयोग पर बात हुई, बल्कि स्कूल प्रबंधन से रूबरू भी कराया गया। अनुशासन और मूल्यों के साथ यह जानकारी दी गयी कि बच्चे क्या और कैसे सीखेंगे?

Mansthli Education Department

PARENT ORIENTATION कार्यक्रम में सीबीएसई नई दिल्ली (CBSE New Delhi) द्वारा नियुक्त Child Education Specialist मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने कार्यक्रम के जरिए बताया कि बच्चों में स्वयं से सीखने के लिए प्रेरित करने वाली प्रवृत्ति होती है, जो उन्हें सीखने के लिए उद्वेलित करती है। वहीं, प्रवृत्ति उनके मष्तिष्क एवं उनकी अंन्तरचेतना को गति प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि घर में उपलब्ध प्रत्येक गृहोपयोगी वस्तुओं से बच्चों को सीखने की गति दी जा सकती है। इस दौरान अभिभावकों से विभिन्न क्रियाकलापों को Live Demostration कराया गया, जिससे उन्हें खेल खेल में मनोरंजक तरीके से Educate एवं Learn करा जा सकें।

यह भी पढ़े बलिया में बगैर लाइसेंस संचालित इन 11 होटलों पर चला प्रशासन का चाबुक, संचालन पर प्रतिबंध

Mansthli school

यह भी पढ़े Ballia News : सवालों के घेरे में मंदिर से चोरी का खुलासा, ग्रामीणों ने घेरा थाना

School Manager डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने बताया कि पेरेंट्स ओरियंटेशन कार्यक्रम का उद्देश्य यह बताना है कि 'घर पर माता-पिता शिक्षक होते हैं, जबकि स्कूल में शिक्षक माता-पिता की भूमिका निभाते हैं। बच्चा हमारे ब्रह्मांड का केंद्र होता है। हमें बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। प्रिंसिपल चंद्रमोहन मिश्र ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम अभिभावकों को अपने बच्चे की शैक्षणिक प्रगति, खूबियों और सुधार के क्षेत्रों का गहराई से विश्लेषण करने का अवसर प्रदान करता है।

Mansthli school

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
बलिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माल्दह टोला स्थित हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली...
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश
आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय
15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली
Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत