बलिया DM ने सुनीं जनशिकायतें, बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

बलिया DM ने सुनीं जनशिकायतें, बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

बलिया : जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह ने तहसील सदर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को निस्तारित करने के निर्देश दिए। 

समाधान दिवस में शिकायतकर्ता श्रीकांत यादव निवासी-शिवपुर दियर नंबरी ने बताया कि विपक्षी द्वारा रास्ते पर प्रतिदिन कूड़ा कचरा किया जा रहा है, बीडीओ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुए खंड विकास अधिकारी, दुबहड़ को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण/समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 132 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 08 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र

समाधान दिवस में भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत, अवैध कब्जा हटाए जाने, वरासत, पेंशन तथा सड़क बनाए जाने आदि से सम्बन्धित मामले आए, जिसमें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिनेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी तथा जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, बीएसए मनीष सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क