पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला... 'घर जाकर लाश उठा लो'

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला... 'घर जाकर लाश उठा लो'

गोरखपुर : पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद पति सीधे थाने पहुंचा और  पहुंच गया थानेदार से बोला... घर में पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है, जाकर लाश उठा लो। सनकी युवक की बात सुनकर पुलिसवालों के रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो कमरे में आरोपी की पत्नी की लाश बेड पर पड़ी थी। फर्श पर खून बिखरा पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर-2 (घटना स्थल) में बुधवार की सुबह सबकुछ सामान्य नहीं था। यहां किराए पर रहने वाला और कर्नाटक में कारपेंटर का काम करने वाला बाहिलपार गांव निवासी अंगद शर्मा थाने पहुंचा और उसने पुलिसवालों को बताया कि उसने पत्नी नेहा शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी है। ये सुनते ही पुलिसवालों के होश उड़ गए।  अंगद ने कहा कि घर में लाश पड़ी है, जाकर लाश उठा लो।

आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची, जहां नेहा की लाश बेड पर खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस ने गहन जांच की और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने 2 साल पहले नेहा से लव-मैरिज की थी, लेकिन अफेयर के शक में उसने वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़े बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

अंगद शर्मा कर्नाटक में बढ़ई का काम करता है। उसने दो साल पहले नेहा से लव मैरिज की थी। नेहा का घर अंगद के घर के सामने है। दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। यही वजह है कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद अंगद पत्नी नेहा को लेकर कर्नाटक चला गया। कुछ दिन बाद वापस गांव आया और नेहा को सहजनवा में किराए पर कमरा दिलवाया, लेकिन नेहा की गीडा क्षेत्र में रहने वाली बड़ी बहन के घर चली गई। वहां पर एक वाहन एजेंसी में काम करने लगी। 

यह भी पढ़े चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल

दो महीने पहले अंगद लौटकर आया, तो उसने पत्नी को किसी से मोबाइल पर बात करते देखा। इस पर उसने पूछा- किससे बात कर रही हो ? नेहा ने बताया कि कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में बात कर रही है। इसके बाद आए दिन दोनों में झगड़ा होने लगा। अंगद ने नेहा से 3 जून को रात में भी लड़ाई की थी। इसके बाद दोनों सो गए। सुबह उठकर उसने नेहा के सिर पर वार किया, फिर उसका गला रेत दिया। एक घंटे लाश के पास बैठा रहा। आखिर में खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

मृतका नेहा की बहन सुशीला ने बताया कि उसकी बहन ने अंगद शर्मा से 2 साल पहले लव मैरिज की थी। अंगद ने उनकी बहन की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और उसके बाद थाने पर पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सुशीला ने मांग की है कि उसकी बहन की हत्या करने वाले को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस संबंध में गोरखपुर के एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर हत्या कर दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है। आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध