दहला देगी सेक्सटॉर्शन की यह कहानी : डेटिंग ऐप पर प्यार, कार में सेक्स और फिर...



गाड़ी की खिड़की खोली और बनाने लगे वीडियो
उस सुनसान गली में गाड़ी के अंदर दोनों संबंध बना ही रहे थे कि तभी वहां चार लोग पहुंचे और खिड़की खोलकर वीडिया बनाने लगे। नितेश कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसकी सारी हरकतें मोबाइल के कैमरे में कैद हो गईं। उसका फोन छीन लिया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए मांगे गए। दरअसल, नितेश एक ऐसे गैंग का शिकार बन चुका था, जो सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को लूटता था। इस गैंग में वो लड़का भी शामिल था, जिसे नितेश अपना प्यार समझ रहा था। कई दिनों तक उसके साथ ब्लैंकमेलिंग होती रही। और आखिरकार, तंग आकर नितेश पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद सामने आई वो कहानी, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
ऐसे शिकंजे में आया सेक्सटॉर्शन करने वाला ये गैंग
गे डेटिंग के नाम पर ये गैंग ईस्ट दिल्ली के शकरपुर से चल रहा था। नितेश ने पुलिस को अपनी पूरी आपबीती बताई। उसका मोबाइल भी इस गैंग के पास था। गैंग के लोग उसके मोबाइल से नितेश की पत्नी को फोन कर रुपयों की डिमांड करते। वो धमकी देते थे कि अगर रुपए नहीं दिए गए, तो नितेश के वीडियो को उनके रिश्तेदारों के बीच वायरल कर दिया जाएगा। नितेश की शिकायत के बाद पुलिस ने एक टीम बनाई। टीम ने उस इलाके के सीसीटीवी खंगाले, जहां वो कार रोकी गई थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस को एक सीसीटीवी में उस कार का नंबर दिख गया। इसके बाद पुलिस को गैंग तक पहुंचने में देर नहीं लगी और 5 लोगों को धर दबोचा गया।
50 से ज्यादा लोगों को शिकार बना चुका है गैंग
पुलिस ने सेक्सटॉर्शन करने वाले इस गैंग के मास्टरमाइंड हिमांशु गुप्ता, गौरव कश्यप उर्फ लालू, शादाब अंजुम उर्फ राहुल, दीपांशु कुमार उर्फ चिंटू और शिशांत कुमार को गिरफ्तार किया है। रियली रिलेशनशिप के नाम पर शादाब ही राहुल बनकर नितेश से मिला था। पुलिस का कहना है कि ये गैंग अभी तक 50 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस को इनके कब्जे से जो मोबाइल मिले, उनमें कुछ और लोगों के भी इस तरह के वीडियो और फोटो मिले हैं। पुलिस पूछताछ में इन पांचों ने बताया कि वो डेटिंग ऐप पर आकर्षक प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपना निशाना बनाते थे। इनके शिकार सबसे ज्यादा वो लोग होते थे, जो शादीशुदा हैं और इसके बाद भी डेटिंग ऐप पर हैं।

Related Posts
Post Comments



Comments