कैमरे पर ही रो पड़ी महिला पत्रकार, VIDEO वायरल

कैमरे पर ही रो पड़ी महिला पत्रकार, VIDEO वायरल

नई दिल्ली : इजरायल के हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर ने लेबनान में हड़कंप मचा दिया। लाइव टीवी पर रिपोर्टिंग के दौरान एक लेबनानी पत्रकार, जब उन्हें यह खबर मिली तो वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है।

शनिवार को इजरायल ने दावा किया कि शुक्रवार रात हुए हमले में हसन नसरल्लाह सहित हिज्बुल्लाह के कई कमांडरों की मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही लेबनान और ईरान में इसका रिएक्शन देखने को मिला।हसन नसरल्लाह का लेबनान में कितना गहरा प्रभाव था, इसका बानगी एक वायरल वीडियो में देखी जा सकती है। रशिया टाइम्स से बातचीत के दौरान, एक लेबनानी पत्रकार को जैसे ही नसरल्लाह की मौत की खबर मिली, वह भावुक हो उठी। हालात इतने गंभीर हो गई कि इंटरव्यू को बीच में ही रोकना पड़ा।

 

इसी तरह एक और वीडियो वायरल हुआ, जहां लेबनान की एक न्यूज चैनल की एंकर लाइव प्रसारण के दौरान हसन नसरुल्लाह की मौत की खबर पढ़ते हुए अपने इमोशंस पर काबू नहीं रख पाईं और उसके आंखों में आंसू आ गए। आवाज भारी हो गई। बता दें, हसन नसरल्लाह की मौत के बाद लेबनान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और सरकारी कार्यालय 2 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। दक्षिणी बेरूत के दहियाह इलाके में हिज्बुल्लाह हेडक्वार्टर पर इजरायली बमबारी के बाद लोग सहमे हुए हैं। वहीं ईरान में इस खबर के ठीक बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने घर पर देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। 

 

Source : JSR

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक
बलिया : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे अभियान के तहत उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह...
UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय
बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं
24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील