क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें 13 दिसम्बर का Rashifal

क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें 13 दिसम्बर का Rashifal

मेष
सेवा कार्य व नौकरी से जुड़े जन अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करियर में जिम्मेदारी लेने का भाव बनाए रखेंगे। बजट से चलेगे। उपलब्धियां सामान्य रहेंगी। जवाबदेही से कार्य करेंगे। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा। उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रहेंगे। बहकावे में न आएं। क्षमाशीलता का भाव बनाए रहें। अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करेंगे। 

वृष
दोस्तों के साथ सहज चर्चा संवाद में शामिल होंगे। बड़ों की आज्ञा और अनुशासन बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे। सभी क्षेत्रों में इच्छित जगह बनाए रखेंगे। प्रेम में सफल होंगे। करीबियों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। 

मिथुन।
सही समय पर उचित ढंग से बात कहने से बेहतर परिणाम पाएंगे। पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे। प्रबंधन संवारने का प्रयास रखेंगे। आवेश में निर्णय न लें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। वैचारिक मतभेदों को बढ़ावा देने से बचें। व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। बड़ों का सानिध्य पाएंगे। अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे। निजी मामलों में धैर्य दिखाएं। विनम्रता और विवेक से काम लें।

यह भी पढ़े 31 December Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा। तैयारी व साहस से महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। लोगों से मेलजोल में सहज रहेंगे। साहस पराक्रम बना रहेगा। सुख सुविधाओं पर जोर रखेंगे। आलस्य त्यागें। वातावरण अनुकूल रहेगा। संबंधों का लाभ उठाएंगे। सामाजिक मामलों में रुचि रखेंगे। संपर्क का दायरा बड़ा होगा। 

यह भी पढ़े बलिया में युवक को गोलियों से भूनने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

सिंह
परिजनों की खुशी बढ़ाने में सबसे आगे रहेंगे। रक्त संबंधियों का सहयोग समर्थन प्राप्त होगा। घर में सुख सौख्य बढ़त पर रहेगा। सभी से मधुर व्यवहार बनाए रखेंगे। भव्य आयोजनों से जुड़ेंगे. स्वजनों से भेंट होगी। अतिथि आगमन बना रहेगा। सबसे बनाकर चलेंगे। चहुंओर समर्थन बना रहेगा। आपसी संकोच दूर होगा। घर परिवार में शुभ संस्कारों को बल मिलेगा। 

कन्या
स्वजनों संग बेहतर तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगे। नवीन गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे। सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे। विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। महत्व के विषयों में गति आएगी। साझा कार्य बनेंगे। सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। आर्थिक प्रयास संवरेंगे। संबंधों में मजबूती आएगी। जीवनस्तर संवरेगा। संपर्क का लाभ उठाएंगे। 

तुला
बजट पर फोकस बनाए रखना चाहिए। लेनदेन में सावधानी बनाए रखें। पेपरवर्क की अनदेखी करने से बचें। समकक्षों का समर्थन प्राप्त होगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। खर्च में सजगता रखेंगे। सहजता से आगे बढ़ेंगे। जल्दबाजी न दिखाएं। सूझबूझ और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें। कामकाज सामान्य रहेगा। विदेश यात्रा हो सकती है। रिश्तों को संवारने का प्रयास रहेगा।

वृश्चिक
आर्थिक प्रयासों में बेहतर बने रहेंगे। कारोबारी उपलब्धियों को बढ़ाने में सफलता पाएंगे। अनुभवियों से सलाह लेंगे। सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा। आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस होगा। आय के एक से अधिक मार्ग बनाएंगे।

धनु
बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। प्रबंधकीय कार्यों में सभी सहयोग होंगे। अपेक्षित उपलब्धियां बनी रहेंगी। पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। सभी मामलों में संतुलन बना रहेगा। पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेंगे। अनुभव का लाभ मिलेगा।

मकर
भाग्य की मदद से करियर व्यापार के मामलों में तेजी लाएंगे। भावनात्मक विषयों में सहज होंगे। उच्च शिक्षा पर जोर देंगे। चहुंओर सुखद परिणाम पाएंगे। आस्था और अध्यात्म में रुचि लेंगे। लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक यात्राओं पर जा सकते हैं। 

कुंभ
धूर्त व चालाक लोगों की अतार्किक बातों में न आना चाहिए। जोखिम उठाने से बचें। सफलता प्रतिशत साधारण रहेगा। परिस्थितियां दबावपूर्ण बनी रह सकती हैं। लोभ प्रलोभन में न आएं। बिना उचित विचार विमर्श के चर्चा व समझौते न करें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। वादा पूरा करने का प्रयास करें। जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार रखें। धर्म और धैर्य से काम लें।

मीन
करीबियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भावनात्मक चर्चा और संवाद को बेहतर बनाए रखेंगे। साझा कार्यों में प्रभावी रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़त पर रहेगा। जीवनशैली आकर्षक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। प्रबंधन के कार्य सधेंगे। निजी मामले पक्ष में बनेंगे। सामंजस्यता बनाए रखेंगे। संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिश रहेगी। निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज