16 November Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल




मेष
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। मिलाजुला रिजल्ट मिलने वाला समय है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ
भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा रोक लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन कोलाहल से बचिएगा। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क
स्वास्थ्य ठीक है। पराक्रम रंग लाएगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह
कई अभी निवेश न करें। धन हानि के संकेत हैं।रुपये, पैसे न दें। लौट के नहीं आएंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जो चाहेंगे वो होगा। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी जीवन में। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला
मन खिन्न रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। ये बेवजह भी खिन्नता हो सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित, प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक
यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। यात्रा, सबकुछ शुभ होगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। बस प्रेम और संतान आपसे थोड़ा दूर रहेगा, लेकिन शुभता बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें।
मकर
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Related Posts
Post Comments



Comments