दिवंगत खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के परिवार की आर्थिक मदद करेगी TSCT 

दिवंगत खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह के परिवार की आर्थिक मदद करेगी TSCT 

बलिया : जनपद के सीयर व नगरा ब्लाक में लंबे समय तक तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी दिवंगत निर्भय नारायण सिंह के परिवार की टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) आर्थिक मदद करेगी। प्रदेश के किसी खंड शिक्षा अधिकारी के परिवार का टीम की तरफ से यह पहला सहयोग होगा।पारा-कोपागंज (मऊ) के मूल निवासी बीईओ का निधन इसी वर्ष जनवरी में हो गया था। वे कैंसर से पीड़ित थे। उस समय स्व. सिंह देवरिया जनपद में तैनात थे।

 

टीएससीटी के जिला मीडिया प्रभारी सतीश मेहता ने बताया कि शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित संस्था इस माह भी प्रदेश के बीस दिवंगत सदस्यों के परिजनों को करीब पचास-पचास लाख रुपये की मदद करने जा रही है। इनमें खंड शिक्षा अधिकारी स्व. निर्भय नारायण सिंह का परिवार भी शामिल है। उनकी पत्नी के बैंक खाते में प्रदेश के तीन से साढ़े तीन लाख टीएससीटी सदस्य 15 रुपये 50 पैसे की आर्थिक मदद करेंगे।

यह भी पढ़े अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से उनका खाता नंबर जारी करेंगे। बैंक अकाउंट में 25 नवंबर तक पैसा भेजा जा सकेगा। मेहता ने बताया टीएससीटी अब तक प्रदेश के 436 दिवंगत सदस्यों के परिवार की आर्थिक मदद कर चुकी है। हालांकि यह पहला मौका है जब किसी खंड शिक्षा अधिकारी के परिवार का सहयोग होगा।

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह