खेल जगत में चमकें बलिया के दो सितारे : नीरज और फहीम को मिली उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम की कमान

खेल जगत में चमकें बलिया के दो सितारे : नीरज और फहीम को मिली उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम की कमान

बलिया : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश अंडर 19 बालक एवं बालिका टीम सोमवार को गाडरवारा (मध्यप्रदेश) के लिए रवाना हुई। प्राथमिक विद्यालय नरही नं एक पर आयोजित उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम जोश से लबरेज दिखी। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि गत वर्ष की नेशनल चैंपियन टीम 13 से 17 नवंबर तक आयोजित नेशनल में खिताब की प्रबल दावेदार है।

 

IMG-20251108-WA0044

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

उत्तर प्रदेश टीम की जिम्मेदारी जनपद के नीरज राय एवं मुरादाबाद मंडल के मोहम्मद फहीम को सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत नीरज राय को टीम मैनेजर, वहीं गांधी इंटर कॉलेज दढ़ियाल रामपुर में कार्यरत मोहम्मद फहीम टीम प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज राय ने बतौर टीम प्रशिक्षक 2023 में उत्तर प्रदेश अंडर 17 बालक टीम को श्रीनगर में स्वर्ण एवं 2024 में बरेली में रजत पदक दिलाया है। वहीं मोहम्मद फहीम ने बतौर टीम कोच मैनेजर उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम को दो बार रजत पदक विजेता बनाया है।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर

नीरज राय एवं मोहम्मद फहीम को मिली इस जिम्मेदारी से खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लालजी, पवन कुमार राय, निरंजन राय, रमन श्रीवास्तव, सच्चिदानंद राय, अम्बरीष तिवारी, विनय राय, चंदन गुप्ता आदि ने दोनों को बधाई दी।

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया