BALLIA BREAKING : गंगा में छोड़ी 2000000 मछलियों की अंगुलिकाएं

BALLIA BREAKING : गंगा में छोड़ी 2000000 मछलियों की अंगुलिकाएं

बलिया : प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद द्वारा प्रायोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन  शिवरामपुर घाट पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ने गंगा नदी में 02 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के उद्देश्य, मत्स्य सम्पदा के संरक्षण तथा मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित मछुआ समुदाय एवं अन्य लोगों को दी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी आधारित मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करना और मत्स्य सम्पदा को संरक्षित करना है। कार्यक्रम का समापन गंगा नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं के प्रवाह के साथ किया गया। इस अवसर पर मण्डल मत्स्य कार्यालय आज़मगढ़ के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक दिनेश गुप्ता, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवनारायण निषाद, मछुआ समुदाय के सदस्य, मत्स्य पालक, किसान यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मानिकचंद, धीरेंद्र राय, सेवानिवृत्त मत्स्य निरीक्षक बी.बी. ओझा, लल्लन प्रसाद एवं मत्स्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस