Ballia News : डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Ballia News : डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

बलिया : हल्दी क्षेत्र के नीरुपुर ढाले के पास शुक्रवार शाम 11 वर्षीय दिव्यांशु गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता की डूबने से मौत हो गई। वह अपने कुछ साथियों के साथ पास के ईंट भट्ठे के पानी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को बाहर निकालकर निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। दिव्यांशु अपनी मां के साथ नीरुपुर में अपने नाना दर्दरमुनि गुप्ता के घर रह रहा था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और उसकी तीन छोटी बहनें हैं। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया