मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 : आधी आबादी को कुछ यूं जागरूक कर रही बलिया पुलिस

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 : आधी आबादी को कुछ यूं जागरूक कर रही बलिया पुलिस

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा गांव, कस्बा, मोहल्ला व शिक्षण संस्थानों में भ्रमण के साथ ही चौपाल लगाकर छात्राओं तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर हेल्पलाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव/मौहल्ला/शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाये जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय