प्यार का खाैफनाक अंत : जेल से छूटने के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों ने छोड़ी दुनिया

प्यार का खाैफनाक अंत : जेल से छूटने के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, दोनों ने छोड़ी दुनिया

Chandauli News : पीडीडीयू नगर के चकिया थाना क्षेत्र के दीरेहू पहाड़ी पर गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। सुबह टहलने निकले युवकों ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। चकिया कोतवाली पुलिस ने दोनों को अचेतावस्था में जिला संयुक्त अस्पताल चकिया पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दाैरान दोनों की माैत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक की पहचान दीरेहु निवासी राज सोनकर के रूप में हुई है, जबकि युवती पास के ही एक वार्ड की बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूर्व में राज ने युवती को भगाया था, जिस पर परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और वह जेल गया था। इसके बाद उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी। युवक मार्च माह में जेल से रिहा हुआ था। 

चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। युवक और युवती की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की रजामंदी न मिलने से दोनों ने यह कदम उठाया, जिससे अब दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव से सटे बागीचे में मंगलवार की सुबह एक किशोर का शव...
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस