बलिया पुलिस से मुठभेड़ में आजमगढ़ का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में आजमगढ़ का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ballia News : नरही थाना पुलिस को ने मुठभेड़ के दौरान एक गौ-तस्कर करने को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश आजमगढ़ जनपद का रहने वाला है। पुलिस इसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ हैं। 

बुधवार की रात करीब सवा 11 बजे नरही थाना पुलिस रात्रि गश्त में थी, तभी मुखबीर खास की सूचना पर गौतस्करी में वांछित अभियुक्त को नसीरपुर मठ नरही के पास से वांछित अभियुक्त को हिरासत में लेने का प्रयास की। अपने को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश अजय पत्थरकट्टा (सिल्पकार) पुत्र सुभाष सिल्पकार (निवासी कोठवा, जलालपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़) के बाएं पैर में गोली लग गई।

 

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

 

पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश 12 नवम्बर को ट्रक नं. यूपी 54 टी 2225 में 24 गोवंश को क्रूरता पूर्वक लादकर गो-तस्करी के लिए बिहार लेकर जा रहा था। कुतुबपुर उजियार में ट्रक को रोक कर पुलिस चेक कर रही थी, तभी अभियुक्त उपरोक्त भीड़ के बीच में पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। घायल बदमाश अजय पत्थरकट्टा (सिल्पकार) पुत्र सुभाष सिल्पकार का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह