बेवफाई का सिंबल : धोखेबाज पत्नियों के लिए हरी टोपी पहनने का रिवाज !

बेवफाई का सिंबल : धोखेबाज पत्नियों के लिए हरी टोपी पहनने का रिवाज !

चीन की एक ऐसी प्रथा जिसमें पत्नी के धोखा देने पर पति को हरी टोपी पहनना पड़ता है। यह प्रथा करीब 800 साल पुरानी है। इन दिनों यह प्रथा सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में है।

Viral News : आपको लगता है कि फैशन में हरे रंग की टोपी पहनना ट्रेंडी है, तो जरा ठहरिए। चीन में ऐसा करने से पहले लोग कई बार सोचते हैं, वरना लोग उन्हें प्यार में धोखा खाया इंसान समझकर दया करने लगते हैं। जी हां ! चीन में अगर किसी आदमी ने हरी टोपी पहन ली, तो इसका सीधा-सीधा मतलब ये होता है कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर 'हरी टोपी' कैसे बेवफाई का सिंबल बन गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब दो हजार साल पहले के चीन में हरे रंग को बहुत ही निचले दर्जे का रंग माना जाता था। उस समय लाल, पीला, नीला, सफेद और काला रंग ही पॉपुलर था। इन्हीं रंगों को सम्मान के तौर पर शामिल किया जाता था। चूंकि हरा रंग नीले और पीले रंग को मिलाकर बनता है। इसीलिए चीनी समाज में इसे शुद्ध नहीं माना जाता था। राजाओं, मंत्रियों और बड़े अधिकारियों के कपड़े इन पांच रंगों के ही होते थे, जबकि हरा रंग निचले दर्जे के अधिकारियों या आम लोगों के लिए छोड़ा गया था।

यह भी पढ़े परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी

तांग राजवंश (618–907 ई.) के दौरान एक अधिकारी ली फेंग ने अपने कर्मचारियों को सजा देने का नया तरीका निकाला। उस दौरान गलती करने वाले कामगारों को सिर पर हरा स्कार्फ पहनाया जाता था। जितनी बड़ी गलती, उतने दिन तक हरे स्कार्फ के साथ घूमना पड़ता था। इस तरह यह सार्वजनिक अपमान का प्रतीक बन गया। इसके बाद उत्तरी सोंग राजवंश (960 AD to 1279 AD) में जिन अधिकारियों ने अपने राजा को धोखा दिया, उन्हें हरे कपड़े पहनने की सजा दी जाती थी। यानी इस समय तक आते-आते हरा रंग गद्दारी का सिंबल बन गया।

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी, बरामद बाइक का सच जान चौक जायेंगे आप

युआन राजवंश (1271–1368 ई.) में सरकार ने एक नया नियम लागू किया। इस नियम के तहत जिन पुरुषों की पत्नी या महिला रिश्तेदार वेश्यावृत्ति करती थीं, उन्हें सिर पर हरे रंग का कपड़ा पहनना होगा। इससे समाज को दूर से ही पता चल जाता था कि इस व्यक्ति के घर की महिला चरित्रहीन है। यह प्रथा मिंग राजवंश (1368–1644 ई.) तक चली और यहीं से हरी टोपी पहनना एक अपमानजनक कहावत बन गई, यानी वो आदमी जिसकी पत्नी बेवफा है। आज भी चीन में कोई पुरुष अगर हरी टोपी पहन ले, तो लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। 2021 में जब चीनी गायक और अभिनेता गु जियाचेंग ने हरी टोपी में अपनी फोटो शेयर की, तो इंटरनेट पर बवाल मच गया था।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत मऊ-पिपरीडीह-दुल्लहपुर एवं मऊ-खुरहट खण्ड के मध्य में पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग...
आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज