Ballia News : मां और बहन के साथ उमरा के लिए मक्का रवाना हुए अधिवक्ता अहमद हसन 

Ballia News : मां और बहन के साथ उमरा के लिए मक्का रवाना हुए अधिवक्ता अहमद हसन 

बलिया : शहर के बिशुनीपुर निवासी अहमद हसन एडवोकेट अपनी माता (वाल्दह) और बड़ी बहन के साथ लखनऊ एयरपोर्ट से उमरा करने के लिए मक्का शरीफ रवाना हुए। अधिवक्ता अहमद हसन अपनी मां और बहन के साथ आवास से गुरुवार की रात लखनऊ पहुंचे। यहां उनके आवास से उनके परिवार के अलावा दोस्त व रिश्तेदारों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर उमरा करने के लिए रवाना किया। इस दौरान अधिवक्ता के छोटे भाई पत्रकार जमाल आलम भावुक हो गए।

पत्रकार जमाल आलम अपने बड़े भाई, मां व बहन को एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचाने के लिए साथ गये थे।उमरा एक पवित्र इबादत है, इसलिए जाने वाले लोग बेहद उत्साहित और भावुक दिखाई देते हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार भी उनसे मिलने पहुंचे। सभी लोग दुआएं करते हैं कि उनका सफर आसान और मुबारक रहे। वहां से अपने सभी पड़ोसियों, दोस्त व रिश्तेदारों के लिए भी दुआएं लेकर लौटें। इस दौरान उनके आवास पर पत्रकार असगर अली, समाजसेवी सुरेश शाह, हाजी वकील अहमद अंसारी, शकील अहमद अंसारी, अरविंद सिंह, हरवंश कुमार, शमीम अहमद, अरमान अली, साजिद अली, इबरार खान, जुलकर नैन उर्फ बादशाह, जामा मस्जिद के सदर अकबर खान, एहसान शेख उर्फ मोनू, शाह आलम, वरिष्ठ समाजसेवी शिबू भाई, अदनान आसीफ, अब्दुल कादीर, अब्दुल सादिक, शाहबाज खान, शहनवाज खान, रेहान खान आदि तमाम संभ्रांत लोगों ने अधिवक्ता अहमद हसन से गले मिलकर उमरा की पवित्र सफर के लिए दुआएं की और उन्हें अपनी मुबारकबाद दी।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी