हाइवे पर भीषण सड़क हादसा : कई वाहन टकराए, सात लोग जिन्दा जले
On



Maharashtra News : महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार शाम नवले ब्रिज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां दो कंटेनर, एक मिनी बस और कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में सात लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुणे दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हादसा शाम के व्यस्त समय में हुआ, जिसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस और बचाव दल राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 07:33:32
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में ग्रस्तोदित...


Comments