Ballia News : मस्‍ज‍िद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Ballia News : मस्‍ज‍िद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया : ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मस्जिदों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौलवियों सह‍ित कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तथा माइक व साउंड मशीनें जब्त कर लीं। पुलिस ने ये कार्रवाई उच्चतम न्यायालय और प्रदेश सरकार के निर्देशों के उल्लंघन पर की है। सभी मामलों में मस्जिदों के संरक्षकों और मौलवियों को नामजद किया गया है। संबंधित लोगों को न्यायालय व शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत भी दी गई है। 

IMG-20251108-WA0044

बांसडीह रोड थाने में उप निरीक्षक महेंद्र रावत की तहरीर पर गोठहुली मस्जिद के मौलवी मोहम्मद शाहजहां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जहां दो बड़े लाउडस्पीकर तेज आवाज में उपयोग किए जा रहे थे। इसी तरह भीमपुरा थाने में उपनिरीक्षक दुर्गेश गौड़ की तहरीर पर शोधनपुर मस्जिद के संरक्षक मोहम्मद सलीम अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में आरोप है कि मस्जिद पर तीन लाउडस्पीकर लगाए गए थे। स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद तेज आवाज में अजान और नमाज अदा की जा रही थी। बलिया शहर कोतवाली में भी जमुआ मस्जिद के संरक्षक हैदर अली और उमरगंज मस्जिद के संरक्षक गुलाम अरशद के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके अलावा नगरा, पकड़ी और रेवती थानों में भी मस्जिदों के मौलवियों और संरक्षकों पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : एक की मौत, दो रेफर

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह