Ballia News : सौतेली मां, बड़े पिता समेत तीन पर मुकदमा, जानिएं वजह

Ballia News : सौतेली मां, बड़े पिता समेत तीन पर मुकदमा, जानिएं वजह

Ballia News : सौतेली मां, बड़े पिता तथा एक अन्य व्यक्ति पर  पिता की हत्या कर गायब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर बैरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अहमदाबाद (गुजरात) (हाल मुकाम रेलवे स्टेूशन सुरेमनपुर) निवासी प्रियंका गुप्ता पत्नी गोपाल ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि उसकी माता का निधन वर्ष 2018 में हो गया था। इसके बाद बड़े पापा शंकर गुप्ता ने अपनी रिस्तेदारी की पूनम से मेरे पिता की दूसरी शादी करा दिया। पहली पत्नी से हम पांच बहनें हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

 

यह भी पढ़े 3 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

IMG-20251108-WA0044

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

प्रियंका का कहना है कि हम लोग जब भी अपने पिता के घर आते थे, पूनम और शंकर झगड़ा और मारपीट करने लगते थे। सम्पत्ति हड़पने के लिए दोनों उनका उत्पीड़न करते थे। धनजी गुप्ता ने मेरी पिता की दुकान को तोड़कर अपनी दुकान में मिला लिया। आरोप लगाया है कि आठ मई 2025 को सौतेली मां पूनम, बड़े पापा शंकर गुप्ता और धनजी गुप्ता ने मिलकर मेरे पिता शम्भू की हत्या कर शव गायब कर दिया।

इस गंभीर प्रकरण की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है। एसओ विपिन सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत कर तहकीकात की जा रही है। उनका कहना है कि यह पूरा प्रकरण केवल सम्मपत्ति के विवाद से जुड़ा हुआ है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया