9 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

9 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष
स्वास्थ्य बिलकुल सुधर चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। घर में कुछ सुविधा संपन्नता की तरफ जो चीजें ले जाएं ऐसी सामग्री की खरीदारी होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन कुछ कलाकारी सृष्टि का भी सृजन हो रहा है बच के पार करें। कलह से बचें। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ
सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय खास हो सकता है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन
जीवनसाथी के साथ थोड़ा ड्राइनेस के संकेत हैं। इस बात का ख्याल रखिए। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिए। निवेश करने से अभी रुकिए। और जुबान पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़े भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

कर्क
शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा माध्यम है लेकिन खराब नहीं है। और क्रोध पर काबू रखें बाकी व्यावसायिक स्थिति मध्यम रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

सिंह
चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में ड्राइनेस दिख रही है। और बच्चों की स्थिति में सुधार होगा। कुल मिला करके थोड़ा मन चिंतित रहेगा लेकिन नुकसान नहीं होगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या
आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे लेकिन घर में थोड़ा सा घर का तापमान बढ़ा रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला
कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा अति उत्साही बने रहेंगे। बहुत एग्रेसिव होकर कोई काम की शुरुआत मत करिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक
स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। लेकिन कई तरीके की चीजें शरीर में चल रही हैं, मन में चल रहा है, जो उथल-पुथल मचा सकता है। जुबान पर काबू रखिएगा। बहुत कड़े शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं उससे बचिए। लाल वस्तु पास रखें।

धनु
धनु राशि की स्थिति काफी अच्छी हो गई है। प्रेम, संतान में समीपता आ गई है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहने का संकेत है। चोट, चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बच के पार करें बाकी व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ी खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ
शत्रु पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। इसके अलावा प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन 
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने, पढ़ने के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना...
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया