नौवीं मंजिल से कूदी NEET की तैयारी कर रही छात्रा, सदमे में परिजन

नौवीं मंजिल से कूदी NEET की तैयारी कर रही छात्रा, सदमे में परिजन

Rajsthan News : राजस्थान के कोटा में एक छात्रा की आत्महत्या की खबर आई है। राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) के परिणाम जारी होने के एक दिन बाद बुधवार की देर शाम मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा ने अपनी जान दी। 18 वर्षीय छात्रा की पहचान बागिशा तिवारी के रूप में हुई है। उसने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल के कूदकर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्रा बागिशा तिवारी अपनी मां और भाई के साथ जवाहर नगर इलाके में फ्लैट में रह रही थी। छात्रा निजी कोचिंग संस्थान से पढ़ाई करती थी। छात्रा ने बिल्डिंग की बालकनी से नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है

देशभर से मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की तैयारी के लिए छात्र-छात्राएं कोटा पहुंचते हैं। लेकिन यह शहर अक्सर सुसाइड की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहता है। दरअसल, इस साल अब तक (1 जनवरी से 6 जून के बीच) 11 बच्चों ने यहां जान दे दी। इनमें एक बीटेक कर रहा छात्र भी शामिल है। ज्यादातर मामलों में आत्महत्या के पीछे मानसिक तनाव वजह सामने आया है।

यह भी पढ़े भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां पिछले साल 29 छात्रों ने जान दी थी। सितंबर, 2023 में 3 हफ्ते के अंदर 6 छात्रों ने मौत को गले लगाया था। कोटा में पिछले 9 साल में 130 छात्रों ने आत्महत्या की है। 2023 में सबसे अधिक 27 बच्चों ने जान दी थी।

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित