प्रेमी ने प्रेमिका को गोदाम में बुलाकर लगायी आग, दोनों झुलसे

 प्रेमी ने प्रेमिका को गोदाम में बुलाकर लगायी आग, दोनों झुलसे


लखनऊ। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को आधी रात को  गोदाम में बुलाया और उसे ठिकाने लगाने के लिए उस पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। प्रेमिका तड़पने लगी। इसी बीच आग गोदाम में रखी लकड़ियों ने भी पकड़ ली और आधी रात गोदाम धू-धू कर जल उठा। आग से घिरे दोनों प्रेमी-प्रेमिका अंदर ही चीखने-चिल्लाने लगे। उनका शोर सुनकर और धधकी हुई आग देखकर इलाके के लोग उधर दौड़ पड़े। झुलसे  हालत में दोनों को वहां से अस्पताल भिजवाया।
घटना यूपी के बहराइच जिले के नवाबगंज इलाके की है। जानकारी देते हुए एसएचओ रामजी यादव ने बताया कि, गोदाम के कारोबारी यासीन के 20 वर्षीय बेटे शकील का पड़ोस में ही रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 5 दिन पहले शकील की सगाई नानपारा कोतवाली के एक गांव की एक लड़की से हुई थी। जब यह बात शकील की प्रेमिका को पता चली तो वह परेशान हो गई थी। जबकि
पूछताछ में जख्मी प्रेमिका ने बयान दिए,''मैं शौच के लिए जा रही थी। तभी शकील पकड़कर जबरदस्ती गोदाम में ले गया। जहां हमारा झगड़ा हुआ। शकील ने मुझ पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। इससे दोनों झुलस गए और गोदाम भी जल गया।
वहीं, शकील ने कहा कि मैं गोदाम के अंदर सो रहा था। तभी वह आई और मेरे ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। मैंने किसी तरह भागकर जान बचाई।''


पुलिस के मुताबिक, जब गोदाम में आग लगी तब रात ​के 1:30 बज रहे थे। घटना के बाद अभी दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। मगर, किशोरी ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में युवक पर जिंदा जलाने के आरोप लगाए हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित