पुलिस एनकाउंटर में मोस्ट वांटेड प्रशांत सिंह ढेर

पुलिस एनकाउंटर में मोस्ट वांटेड प्रशांत सिंह ढेर

UP News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस ने मोस्ट वांटेड इनामी अपराधी प्रशांत सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। मंगलवार देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाश प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस के बीच भिड़ंत हो गई। प्रशांत ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया। प्रशांत सिंह पर हत्या और डकैती के 40 से अधिक केस दर्ज थे। वह लंबे समय से वांटेड था। पुलिस ने बदमाश के पास से असलहे और एक बाइक भी बरामद की है।

शाहगंज थाना क्षेत्र में 13 मई को आशुतोष श्रीवास्तव का मर्डर हुआ था। इस हत्याकांड का आरोप प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस समेत उसके साथियों पर लगा। प्रशांत सिंह ने इससे पहले भी कई हत्या और डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। पिछले सात सालों से अधिक समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। प्रिंस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र में मौजूद है।

पुलिस वहां पहुंची तो प्रशांत के साथ मुठभेड़ हो गई।प्रशांत ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें प्रशांत का एनकाउंटर हो गया। गोली लगने से प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश के पास से पुलिस को 9 एमएम के दो असलहे मिले हैं। उसके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है।

यह भी पढ़े बलिया ने खो दिया आज़ादी की लड़ाई का आखिरी साक्षी, नहीं रहे सेनानी रामविचार पाण्डेय

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत मऊ-पिपरीडीह-दुल्लहपुर एवं मऊ-खुरहट खण्ड के मध्य में पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग...
आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज