ढूंढे नहीं मिल रहीं मैडम जी : BSA ने तीन शिक्षिकाओं को किया बर्खास्त, ये है पूरा मामला

ढूंढे नहीं मिल रहीं मैडम जी : BSA ने तीन शिक्षिकाओं को किया बर्खास्त, ये है पूरा मामला

फिरोजाबाद : TET (प्राथमिक स्तर) के फर्जी अंक पत्र के सहारे परिषदीय स्कूल में नौकरी कर रही तीन शिक्षिकाओं को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। इनमें से दो विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए पिछले 10 माह से अनुपस्थित चल रही थीं। बीएसए ने बर्खास्त शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही वेतन रिकवरी के आदेश दिए हैं। मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जिले का है। 

फिरोजाबाद ब्लाक के प्राथमिक स्कूल आनंदीपुर करकौली में मीना देवी सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी। एक शिकायतकर्ता ने बीएसए से शिकायत की कि मीना देवी का टीईटी प्राथमिक स्तर का अंक पत्र फर्जी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र से सत्यापन कराया गया तो मामला सही पाया गया। सत्यापन रिपोर्ट आने की जानकारी शिक्षिका को लगी। वैसे ही स्कूल आना बंद कर दिया। शिक्षिका का पक्ष जानने के लिए बीएसए ने तीन बार नोटिस भेजकर शिक्षिका को बुलाया। लेकिन, वह एक भी बार उपस्थित नहीं हुईं।

10 माह से बिना सूचना अनुपस्थित थी दो टीचर

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

इसके अलावा, एका ब्लाक के बीईओ श्रीकांत पटेल ने बीएसए को रिपोर्ट सौंपी थी कि प्राथमिक स्कूल सराय मटियारी की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी और प्राथमिक स्कूल मधीपुर की सहायक अध्यापिका श्वेता बंसल पिछले 10 माह से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। फिरोजाबाद ब्लाक के एबीएसए ओमप्रकाश अकेला को सहायक अध्यापिका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन के रूप में आहरित की गई धनराशि की वसूली करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार