इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, महिला थाना की पहल पर बलिया के युवक ने थामा युवती का हाथ

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, महिला थाना की पहल पर बलिया के युवक ने थामा युवती का हाथ

Buxar/Ballia News : इंस्टाग्राम से शुरु प्यार का मुकाम उस समय थाने में मिल गया, जब युवक-युवती एक दूजे के हो गये। दोनों की रजामंदी के बाद बुधवार को महिला थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी कराई गई। पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी के दौरान वर और कन्या पक्ष के लोग मौजूद थे।

ये है पूरी लव स्टोरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शादीशुदा गीता कुमारी का पति से अनबन होने के बाद तलाक हो गया था। इस बीच रिश्ते में लगने वाले यूपी के नरही थाना अंतर्गत उजियार निवासी रामबाबू राम से इंस्टाग्राम पर संपर्क होने के बाद प्यार परवान चढ़ने लगा। अप्रैल 2024 में दोनों घर छोड़कर भाग गए। रामबाबू गीता को लेकर कोल्हापुर चला गया, जहां एक कंपनी में काम करते हुए दोनों अपना जीवन बसर कर रहे थे। इस बीच खोजबीन के क्रम में दोनों के परिवार को यह पता चला कि गीता को रामबाबू ही ले गया है।

लड़के का परिवार इस रिश्ते को मानने से इनकार करते हुए रामबाबू को घर वापस बुलाने के लिए दबाव बना रहा था। घरवालों के बढ़ते दबाव के बीच औद्योगिक थाना के भटवलिया निवासी रामबाबू के मामा कोल्हापुर पहुंच गए और लड़की को वहीं छोड़ धीरे से रामबाबू को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। रामबाबू द्वारा शादी से इनकार करने के बाद गीता ने महिला थाना जाकर अपनी गुहार लगाई।

यह भी पढ़े दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी

महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और रामबाबू को उसके मामा के घर से उठाकर पूछ ताछ शुरू की गई, तब घरवाले भी शादी करने के लिए मजबूर हो गए। बुधवार को पुलिस तथा दोनों के परिवार की मौजूदगी में थाना परिसर में मौजूद मंदिर में शादी करा दी गई। शादी हो जाने के बाद वर और कन्या दोनों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा