महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए ध्वजारोपण

महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए ध्वजारोपण

Ballia News : रामगढ़ (हुकुम छपरा गंगापुर) में संचालित महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् के तत्वावधान तथा समस्त धर्मानुयायियों के सौजन्य से आयोजित अप्रैल माह में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए बसंत पंचमी की पावन तिथि पर ध्वजारोपण किया गया। आचार्य यज्ञकर्ता मोहित पाठक ने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के निमित्त ध्वजारोपन किया गया। यज्ञों वै श्रेष्ठतम कर्म यानि यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है।

IMG-20250203-WA0241
हमारे वेद शास्त्रों का पन्ना-पन्ना यज्ञ की महिमा से भरा हुआ है। ऋग्वेद में विश्व शांति का सर्वश्रेष्ठ आधार यज्ञ ही है। यज्ञ से ईश्वरीय आकर्षण होते हैं। यज्ञ देव (परमात्मा) तक ले जाने वाला है। यह पवित्र और पवित्र करने वाला है। यज्ञ ही मुख्य धर्म है। मन, वाणी, बुद्धि की उत्पादकता तब होगी, जब यज्ञ एवं यज्ञपति की आराधना की जाय। यज्ञ से सभी दिशाएं उपयुक्त बन जाती हैं। क्षेत्र एवं विश्व के कल्याणार्थ यज्ञ को किया जाएगा। यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए गुरुकुल के बटुक सहित सभी आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं का आह्वान और पूजन किया।

यज्ञ समाज और पर्यावरण की शांति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में ऋषि-मुनि यज्ञ का आयोजन कर समाज में सुख-शांति और स्वास्थ्य का माहौल बनाये रखते थे। आज भी हमें इन परंपराओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। इस यज्ञ में काशी पद्धति की गंगा आरती के साथ यज्ञोपवीत संस्कार भी होगा, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए बहुत ही श्रेष्ठ हैं। इस अवसर पर आचार्य शौनक द्विवेदी, प्रबोध पाण्डेय जी, पवन तिवारी, अमन पाण्डेय, अजय चौबे, राजकुमार उपाध्याय, अर्जुन साह, उमा शंकर पांडेय, अंगद सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े महिला कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ने वाले 'मनबढ़' का ऐसे निकला जुलूस

Post Comments

Comments

Latest News

3 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 3 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषआज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों की अच्छी छाप रहेगी।...
बलिया का पर्यटन स्थल बनेगा सुरहाताल, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर
बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान
2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
संवेदनशील और जनहितैषी सोच का परिचायक है स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता केन्द्रीय वित्त मंत्री का 9वां बजट 
बजट पर पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले...