मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार दम्पती को मारी गोली, मचा हड़कम्प

मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार दम्पती को मारी गोली, मचा हड़कम्प


आजमगढ़। लॉकडाउन के दौरान किराया नहीं दिये जाने से नाराज मकान मालिक के बेटे ने सोमवार की सुबह किरायेदार दम्पती की गोली मार दी। घायल दम्पती को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी मकान मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

शहर कोतवाली के एटलस टैंक पर स्थित राकेश राय की मकान में अहिरौला थाना क्षेत्र के संजीव सिंह किराये पर मकान लेकर रहते हैं। वे नगर में ही मोटर पार्ट की दुकान चलाते हैं। लाकडाउन के कारण दुकान बंद होने से संजीव के सामने घर चलाना मुश्किल हो गया। इस कारण वे मकान मालिक को किराया नहीं दे सके। किराए को लेकर रविवार की रात मकान मालिक और संजीव में कहासुनी हुई थी, लेकिन मामाला शांत हो गया।

सोमवार की सुबह मकान मालिक के बेटे ने किराये के विवाद को लेकर संजीव सिंह और उनकी पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। पति-पत्नी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल दम्पती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपी मकान मालिक हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ जारी है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा
बलिया :  टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व...
बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया