खून से लथपथ मिला हरियाणा से गांव लौटे युवक का शव, पहुंचे एसपी



UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दुःखद खबर आई है, जहां हरियाणा से गांव लौटे युवक का शव खेत में पड़ा मिला। उसका चेहरा खून से लथपथ और एक कान कटा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी, एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह और सीओ हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह के अलावा फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोनार थाने के भदना गांव निवासी मुंशी का 35 वर्षीय पुत्र छोट कौनू हरियाणा में नौकरी करता था। उसके दो भाई अनिरुद्ध और शिवकुमार है। परिवार में पत्नी छोटी बिटिया, दो बेटे सौरभ, लालू और एक बेटी खुशी है। छोट कौनू गुरुवार की रात घर से कहीं चला गया और उसका शव गदाईपुर के बाहर उसी के खेत में पड़ा देखा गया। जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि छोटकौनू को बहाने से बाहर बुलाया गया और सुनसान इलाके में ले जा कर उसकी हत्या की गई। पुलिस वारदात से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Related Posts
Post Comments



Comments