फर्जी तरीके से नौकरी पाए नौ शिक्षकों पर मुकदमा, एक ने दिया इस्तीफा

फर्जी तरीके से नौकरी पाए नौ शिक्षकों पर मुकदमा, एक ने दिया इस्तीफा

कानपुर : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की फर्जी मेल आईडी से नौकरी पाने वाले सभी नौ शिक्षकों के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने सोमवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन पर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। दो महिला शिक्षकों ने जॉइन भी कर लिया था। मामले के खुलासे के बाद आर्यकन्या इंटर कॉलेज गोविंदनगर में मार्च में जॉइन करने वाली रिक्षा पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस प्रकरण से जुड़े सभी चयन पत्र को निरस्त कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में पता चला है कि इंटर कॉलेजों में शिक्षक भर्ती मामले में शातिरों ने निदेशालय से एक सितंबर को भेजे गए पत्र का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया है। जालसाजों ने इस पत्र की भाषा को काॅपी कर आवंटन पत्र तैयार किया है। असली पत्र में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) विषय संस्कृत एवं गणित के अंतर्गत पूर्व चयनितों का जिक्र किया गया है। वहीं कूटरचित पत्र में प्रवक्ता (पीजीटी) विषय कृषि, कला, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, नागरिक शास्त्र, संस्कृत एवं गणित के अंतर्गत पूर्व चयनितों का जिक्र है। असली पत्र में कानपुर में केवल चंद्रभान पांडेय का नाम था, जबकि शातिरों ने नौ नामों का पैनल बना दिया।

माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रकरण में कर्नलगंज पुलिस ने डीआईओएस की तहरीर पर कथित नौ शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर डीआईओएस अरुण कुमार ने नौकरी पा चुकी दो शिक्षिकाओं की सेवाओं को भी समाप्त कर दी है। डीआईओएस की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में वाराणसी की रिक्षा पांडेय, मिर्जापुर की विनीता देवी, प्रयागराज के विनय सिंह, मेरठ के विनीत चौधरी चौहान, सीतापुर के अरविंद सिंह यादव, प्रयागराज के स्वाति द्विवेदी, मिर्जापुर के आशीष कुमार पांडेय, मुजफ्फर नगर के नितिन कुमार, मेरठ की ज्योति यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इन लोगों की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र

यूं हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
यूपी शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के नाम से आई फर्जी ईमेल के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। फर्जी सूची के आधार पर मिर्जापुर की विनीता देवी ने कानपुर के मदन मोहन अग्रवाल इंटर कॉलेज में जॉइन किया। वाराणसी की रिक्षा पांडेय ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र प्रवक्ता के पद पर जॉइन करने के लिए मैनेजर पर दबाव बनाया। मैनेजर ने इसकी शिकायत आयोग से कर दी। जांच में पता चला कि जिस पैनल से शिक्षिका को नियुक्ति पत्र मिला, वह आयोग ने जारी ही नहीं किया था। शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़े का बड़ा खेल सामने आ गया।

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

कर्नलगंज में दर्ज हुई रिपोर्ट

कर्नलगंज एसीपी महेश कुमार ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने उन सभी नौ शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिनके नाम पैनल में थे। इन लोगों की गिरफ्तारी होने के बाद ही सही मामला खुल पायेगा। किसी एक व्यक्ति के हाथ लगने के बाद पता चलेगा कि आखिर इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड कौन है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस