परिवहन मंत्री ने किया ऐतिहासिक ददरी मेले का भूमि पूजन, नई भव्यता के साथ सजेगा मेला

परिवहन मंत्री ने किया ऐतिहासिक ददरी मेले का भूमि पूजन, नई भव्यता के साथ सजेगा मेला

बलिया : आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का प्रतीक ददरी मेला इस वर्ष नई भव्यता और आकर्षण के साथ सजने जा रहा है। गुरुवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि- विधान के साथ मेले का भूमि पूजन किया। कहा कि ददरी मेला बलिया की पहचान है, यह सिर्फ व्यापार का नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ कार्तिक पूर्णिमा के दिन होना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूलता से भूमि पूजन में देरी हुई। उन्होंने कहा कि आज से ददरी मेला का रूप निखरने लगेगा। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि ददरी मेला धीरे-धीरे अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। सभी दुकानें और झूले आवंटित हो चुके हैं, स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं और अगले एक-दो दिनों में पूरा मेला सज जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में लाइट, पार्किंग, पेयजल, शौचालय, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में जहाँ 554 दुकानें आवंटित हुई थीं, वहीं इस वर्ष 1050 दुकानें आवंटित की गई हैं। नगर पालिका द्वारा सुरक्षा, विद्युत व साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। मेले के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों की टीमें गठित कर उन्हें अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। इसके अलावा, विभिन्न दिनों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मेले को एक सुपर जोन में विभाजित किया गया है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, और जैसे-जैसे मेला आगे बढ़ेगा, फोर्स की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही, शहर में यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, नारद राय, पूर्व मुख्य सचिव उप्र दुर्गा शंकर मिश्रा, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह