बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस के अलावा डकैती का सामान तथा लूट की बाइक बरामद हुई है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। 

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बैरिया पुलिस रात्रि गश्त में मामूर थी। इसी बीच, मुखबीर खास की सूचना पर दयाछपरा-नौरंगा मार्ग पर डकैती व लूट से संबन्धित पुरस्कार घोषित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने प्रयास किया, तभी खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुनीत कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह (निवासी : सिवान टोला चाँद दियर, थाना बैरिया, बलिया) के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, चन्दन उर्फ माही पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय (निवासी : रकबा टोला बैरिया, थाना बैरिया, बलिया) के बायें पैर में गोली लगी। जबकि मोटर साईकिल के पास लेटा हुआ बदमाश राघव पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय (निवासी रकबा टोला बैरिया, थाना बैरिया, बलिया) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों के साथ गिरफ्तार राघव पाण्डेय बैरिया थाने में पंजीकृत धारा 310(2)/317(2)/3(5) से सम्बन्धित घटना 08/09 फरवरी 2026 की रात्रि में भीखाछपरा से डकैती का जेवरात (मेहन्दी, करधनी, मांग टीका, टप्स) तथा पंजीकृत धारा 309(4)/126(2)/317(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित घटना 03 मार्च 2026 को रात्रि में चकिया बैरिया मुख्य मार्ग से मोटर साईकिल नं. यूपी 60एवी 9239 लूट कर भाग गये थे। पुलिस ने घायल बदमाश पुनीत कुमार तथा चन्दन उर्फ माही को इलाज के लिए पुलिस टीम ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार