बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी

बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी

बलिया : सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर (पांडेय डेरा) में अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 रिहायशी झोपड़ियां समेत घर-गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं, झोपड़ी रखा दो गैस सिलिंडर ब्लास्ट हो गया, जिसकी तेज आवाज से लोग भाग खड़े हुए। घटना में एक किशोरी झुलस गई है, जिसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि जोगिंदर गोंड के परिवार के लोग शुक्रवार की रात में खाना खाकर सो रहे थे। इसी बीच, उनकी झोपड़ी से आग की लपटें निकली, जिसे देख घर के लोग किसी तरह बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग से झोपड़ी धू धू कर जलने लगी। आसपास की झोपड़ी में भी आग फैल गई। झोपड़ी में रखे रसोई गैस के दो सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास की जमीन थर्रा गई। वहीं, रामायण गोंड, वीरेंद्र गोंड, भरत गोंड, संतोष गोंड, वकील पासवान, पुष्पा देवी और दंगल पासवान की झोपड़ी भी आग की जद मे आने से राख का ढेर बन गई। झोपड़ी में सो रही जोगिंदर गोंड की 13 वर्षीय पुत्री अंबिका झुलस गई, जिसका उपचार चल रहा है। अगलगी से वकील पासवान की झोपड़ी में बंधी बकरी जल कर कालकवलित हो गई।जोगिंदर गोंड की बेटी की शादी अप्रैल 2026 में तय है। शादी की तैयारी में परिवार जुटा था। घर में शादी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान रखे हुए थे। जोगिंदर ने कहा कि बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपया व सामान रखा था। कुछ दिन पूर्व आभूषण बनवा कर रखा था। सबकुछ जलकर राख हो गया। 

 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर