गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर

गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन के निकट रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि की व्यापक साफ-सफाई कर सजावटी पौधों का रोपण कर बच्चों के पार्क का स्वरूप दिया गया है। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन निकट टीआरडी रेलवे कालोनी में इस पार्क का निर्माण इंजीनियरिंग एवं पर्यावरण व हाउसकीपिंग विभाग के सहयोग से किया गया है। इसके निर्माण में वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (द्वितीय) विनीत कुमार एवं सहायक मंडल इंजीनियर (बलिया) धर्मेन्द्र कुमार केन तथा सीनियर सेक्शन इंजीनियर (गाजीपुर सिटी) कमलेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई है।

IMG-20260321-WA0026

इस हरित पार्क में छोटे बच्चों के लिए खेलने के लिये झूला, स्लाइडर, ट्रिपल ट्विस्टर आदि झूलों की व्यवस्था है। इस पार्क में कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों व बुजुगों के लिए मॉर्निंग वॉक ट्रैक की भी व्यवस्था है। यह पार्क गाजीपुर सिटी के टीआरडी रेलवे कॉलोनी वासियों के लिए नई पहचान बनेगा और उन्हें प्रकृति के करीब रहने का अवसर देगा। इस पार्क में जॉगिंग ट्रैक, बच्चों के लिए खेल का मैदान और खेलने के लिए विशेष खेल उपकरण लगाये गए हैं। पार्क में विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे लगाए गए हैं, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

IMG-20260321-WA0020

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

मंडल रेल प्रबंधक ने पार्क के निर्माण पर बधाई देते हुए बताया कि, "यह पार्क रेलवे कर्मचारियों एवं उनके बच्चों के हित मे उठाया गया  महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि यह पार्क पर्यावरण को शुद्धता प्रदान करने के साथ-साथ रेल कर्मचारियों के बच्चों को अच्छा माहौल देगा। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों से अपील की है इस पार्क की स्वच्छता और रख रखाव का ध्यान रखें, तभी यह पार्क लम्बे समय तक आपको लाभान्वित करेगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव