बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम



बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के पुरवा रामनगर चिमनी निवासी शम्पू यादव (28) की मौत गुरुवार की रात दुबई में हो गई। इसकी सूचना मिलते घर-परिवार में कोहराम मच गया।
शम्पू यादव दुबई के मरीन सिटी स्थित प्रीमियर मरीन इंजन कंपनी में काम करते थे। वह दोबारा वर्ष 2023 में दुबई गये थे, तब से वहीं थे। गुरुवार को कार्य करते हुए अचानक तबीयत खराब हो गई। कंपनी के लोगों के साथ ही वहीं कार्यरत गांव के साथियों ने उसे तत्काल हास्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना गांव पहुंचते ही मां बुचिया देवी तथा पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शम्पू की सात वर्षीय बेटी श्रृष्टि, चार वर्षीय बेटा सत्यम और तीन वर्षीय संदीप रोते-रोते मां से लिपट गए थे। शम्पू के भाई पप्पू यादव ने बताया कि उनका भाई वर्ष 2023 में गया था। इसी साल आने वाला था, लेकिन उसकी मौत की सूचना आई। पप्पू ने बताया कि कंपनी वालों ने फोन कर सूचना दिया और बताया कि युद्ध के चलते फ्लाइट की समस्या आ रही है, लेकिन यहां की सरकार व्यवस्था कर रही है। जैसे ही फ्लाइट की व्यवस्था होती है, शव को वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। वहां से गांव तक शव भेजने की व्यवस्था कंपनी करेगी।

Related Posts
Post Comments



Comments