रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 

Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही दुल्हन बेवफा हो गई। शादी के 20 दिन बाद वह सबकी आंखों में धूल झोंककर भाग निकली। दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर भी पानी फेर दिया। दूल्हे ने सुहागरात को लेकर जो सपने देखे थे सभी को चकनाचूर करके चली गई। दरअसल बीती 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। 25 अप्रैल को विदाई बाद दुल्हन को ससुराल आना था। पर, इससे पहले योजना की रकम उसके खाते में आते ही वह फरार हो गई। यह आरोप पीड़ित पति ने लगाए हैं। उसने पुलिस से शिकायत की है।

बबीना थाना क्षेत्र के गांव खैलार के रहने वाले शैलेन्द्र सनौरिया की शादी 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मसीहागंज की निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों प्रमाण पत्र मिला। वहीं दोनों परिवारों के बीच तय हुआ कि 25 अप्रैल को धूमधाम से रिसेप्शन होगा। वर-वधू पक्ष के नाते-रिश्तेदारों को खाना दिया जाएगा। पार्टी होगी। इसके बाद दुल्हन की विदाई की जाएगी।

शादी के बाद से मायके में रह रही थी दुल्हन
शैलेंद्र ने बताया कि इसी कारण से दुल्हन अपने मायके में ही रह रही थी। एकाध बार उसकी बात भी हुई। लेकिन, उसे कुछ आभास नहीं हुआ। आरोप लगाया कि 10 या 11 मार्च को जैसे ही दुल्हन के खाते में योजना के तहत करीब 60 हजार रुपये की राशि आई तो वह गायब हो गई। आरोप है कि वह किसी युवक साथ चली गई है। उन्होंने इसकी सूचना चौकी व सीपरी थाने में दी है। समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है। ताकि आगे कोई दिक्कत न आए।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

साहब, गिफ्ट भी लिए, अब नहीं रखना चाहते
पीड़ित शैलेंद्र सनौरिया ने बताया कि पहले सीपरी चौकी, फिर थाने में 12 तारीख से लगातार जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी हुई थी। घरवालों ने कहा कि 25 अप्रैल को विदा करेंगे। रिशेप्सन दिया जाएगा। पता चला कि 12 तारीख को युवती कहीं चली गई। उसके लिए गिफ्ट भी लेखा रखा था, इससे पहले उसके खाते में योजना का पैसा आया था। अब वह उसे नहीं रखना।

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

अच्छी तरह होती थी बात, नहीं हुआ आभाष
पीड़ित ने बताया कि दुल्हन से अच्छी तरह बात होती थी। उसे गिफ्ट दिए। कुछ समय पहले मोबाइल दिलाया था। जो आज इस तरह का कदम उठाया है उसके साथ कल भी हो सकता है। बताया, वह बढ़िया बात करती थी वीडियो कॉलिंग पर परिजनों के साथ घुल-मिल गई थी। उसे कोई आभाष नहीं हुआ। इस बीच उसे शॉपिंग भी कराई है। बताया, समाज कल्याण विभाग गए थे। उनके पास सॉर्टीफिकेट भी है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क