बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार



बलिया : नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस पर मारपीट कर रहे युवकों ने हमला कर दिया। काफी देर तक सड़क किनारे मारपीट होती रही। इस घटना में एक जवान के सिर में गंभीर चोट लगी है। हद तो यह है कि, लोगों ने गुत्थमगुत्थी का Video बना लिया, पर किसी ने आगे बढ़ कर बीच-बचाव की कोशिश तक नहीं किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो की पुष्टि Purvanchal24 नहीं करता है। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने दो हमलावरों को दबोच लिया।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) ने बताया कि कॉलर राघवेन्द्र रस्तोगी पुत्र श्यामसुन्दर रस्तोगी (निवासी सिकन्दरपुर, थाना नरही, बलिया) ने शुक्रवार की सुबह 06.54 बजे इवेन्ट संख्या 01568, पीआरबी 6228 पर सूचना दिया कि उसके पिता के साथ दो लोग मारपीट कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पीआरबी 6228 के कर्मचारी कां. शैलेन्द्र कुमार, सुनील कुमार व चालक हेड कां. रामभजन यादव मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच विपक्षी अरूण राय पुत्र स्व. उदयशंकर राय व अमित राय उर्फ गांगुली पुत्र रमेश राय फौजी (निवासीगण कोटवा नरायनपुर थाना नरही बलिया) द्वारा कॉलर व पीआरबी कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इस सम्बंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments