बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक

बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक

Ballia : ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव गंगवार तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशिकांत ओझा, मंत्री संतोष सिंह तथा उपस्थित प्रधान एवं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यशाला का रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संचालक डॉक्टर शशि भूषण मिश्र ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्राम सभा में निवास कर रहे समस्त 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का परिषदीय विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जाना है। डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही धनराशि का सदुपयोग स्कूल ड्रेस, बैग, जूता, मोजा, स्वेटर इत्यादि पर किया जाना है, जिसमें प्रधानों की सहभागिता तथा जिम्मेदारी बढ़ जाती है। 

IMG-20260320-WA0041

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ब्रजेश बिहारी सिंह ने बताया गया कि बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रधानाध्यापक बच्चों के अभिभावकों से निरंतर समन्वय स्थापित करें। उन्हें विद्यालय की गतिविधियों से रूबरू कराएं। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन संत राज सिंह ने उपस्थित प्रधान तथा प्रधानाध्यापकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आह्वान किया कि हम सभी को मिलकर बेसिक शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाना है। प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के अध्यक्ष शशिकांत ओझा ने उपस्थित शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनाए जा रहे प्रत्येक कार्य में शिक्षक संघ उनके साथ कदम मिलाकर चलने को हमेशा तैयार है।

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

डॉ.

यह भी पढ़े बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को समय-समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। जवही के प्रधान डब्लू चौबे ने कहा गया कि हम अभिभावकों की भांति बच्चों से व्यवहार करें तथा उनकी निगरानी सजगतापूर्वक करें। भरसौता प्रधान मनीष सिंह ने प्राथमिक विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सीताकुंड के प्रधान ओमप्रकाश खरवार, गंगापुर प्रधान उमेश यादव, मझौवां प्रधान धर्मवीर सिंह, सुजानीपुर प्रधान वीरेंद्र नाथ मिश्रा, हल्दी प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम सिंह, बिगही प्रधान छितेश्वर तिवारी, रोहुआ प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गोंड, दुधैला प्रधान शिवजी सिंह ने प्रतिभागिता सुनिश्चित की। खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव गंगवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानों ने खंड शिक्षा अधिकारी के व्यक्तित्व की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में विगत माह आयोजित निपुण असेसमेंट में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं, शेष रह गए विद्यालयों को निपुण बनाने पर सहमति व्यक्त की गई। निपुण सेल में काम करने वाले एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ब्रजेश बिहारी सिंह, संतराज सिंह, प्रधानाध्यापक कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रोहुआ डॉ शशि भूषण मिश्र, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मिल्की राजीव कुमार उपाध्याय, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भरसौता राजीव कुमार दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क