व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय



बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन कार्यकम सम्पन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। उन्हें आपात परिस्थितियों में सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। ऐसे प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में टीम भावना विकसित होती है। वे समाज सेवा के कार्यों के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं। उनमें सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र सिंह ने छात्रों द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों को केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक रूप से भी सशक्त बनाती हैं। प्रशिक्षक की भूमिका आनन्द शर्मा, राजेश यादव एवं आशुतोष पण्डित ने निभाई।

Related Posts
Post Comments



Comments